katniLatest

असमंजस में अभिभावक टीचर्स छात्र एवं स्कूली आटो चालक,दहशत में छात्रों को लेकर नहीं गये स्कूल

असमंजस में अभिभावक टीचर्स छात्र एवं स्कूली आटो चालक,दहशत में छात्रों को लेकर नहीं गये स्कूल

कटनी।नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्बारा प्रशासनिक विभागाधिकारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।गत दिवस कलेक्टर ने टीएल बैठक में शिक्षा विभाग की जमकर क्लास ली तो जिला शिक्षा विभाग ने जल्दबाजी में दोहरेमापदंड वाला ऐसा फरमान जारी कर दिया जिससे सजारों छात्र छात्राएं आज स्कूल नहीं जा पाये।शिक्षा विभाग ने एक तरफ ई आटो और अन्य आटो को पूरी तरह प्रतिबंधित करने लिखा वही दूसरी तरफ यह भी लिखा कि स्कूल छात्रों के परिवहन वाले समस्त वाहन घटना दुर्घटना में जिम्मेदार होगे स्कूल प्रबंधन का दायित्व होगा।

टीएल बैठक में कलेक्टर के कठोर निर्णय से जिला शिक्षाधिकारी का गतिरोधक फरमान

 

असमंजस की स्थिति होने से आज क ई आटो छात्रों को लेकर नहीं गये वही कुछ गये भी तो बीच रास्ते से वापस लौट आये जिससे हजारों छात्र स्कूल से वंचित रहे।आटो चालक आज दोपहर कलेक्टर से अपनी मांग रखने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

बता दे कि जिला शिक्षा केंद्र ने समस्त आशासकीय शासकीय विद्यालयों में संलग्न वाहनों के संबंध में कलेक्टर की टीएल बैठक दिनांक 12 अगस्त में दिए निर्देश का हवाला देकर कक्षा 1 से 12वीं तक जिले में संचालित समस्त आशासकीय विद्यालयों में संलग्न वाहनो में छात्र सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा आयोजित टीएल बैठक में दिए गए

निर्देश में कहां माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी मोटरयान अधिनियम 1988 केंद्रीय मोटरयान नियम 89 मोटरयान नियम 1994 के अनुसार संचालन के संबंध में दस्तावेज आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य तौर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

वाहन संचालन में आरटीओ द्वारा समस्त प्रमाणित दस्तावेज की उपलब्धता चालक का आरटीओ द्वारा जारी जीवित ड्राइविंग लाइसेंस फर्स्ट एड सुविधा एमरजैंसी पुरुष व महिला कर्मी कंडक्टर सीसी कैमरा गवर्नर बटन आधारित सेट होना चाहिये।

आटो व ई रिक्शा द्वारा छात्रों का परिवहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा। समस्त संचालक छात्रों की परिवहन हेतु वाहनों में निश्चित सीट कैपेसिटी के अनुसार बैठने की अनुमति प्रदान करें या किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित होती है तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व विद्यालय संचालक का होगा एवं कार्यालय में अनुशासनात्मक वह दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी समस्त बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए आशासकीय विद्यालयों में वाहन संचालन कार्य किया जाए।

क्या शिक्षा अधिकारी का यह फरमान मात्र स्कूल के छात्र छात्राओं के लिये मात्र है दुर्घटना की आशंका और ओव्हर लोड सवारी क्या यात्रियों की नहीं की जाती इस तरह की तमाम विसंगतियों से भरे फरमान से आज स्कूली छात्र अभिभावक और आटो चालक बेहद परेशान रहे लोगों ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से अपेक्षा की है इस बिंदु पर गंभीरता से विचार करके समाधान किया जाये।

Back to top button