FEATUREDLatestराष्ट्रीय

पाकिस्तान की चाल नाकाम: भारत का डेलिगेशन रोकने के लिए ‘हम इस्लामिक-आप इस्लामिक’ ड्रामा चला… मलेशिया ने साफ कहा – यह मंच मजहबी भेदभाव के लिए नहीं

पाकिस्तान की चाल नाकाम: भारत का डेलिगेशन रोकने के लिए ‘हम इस्लामिक-आप इस्लामिक’ ड्रामा चला… मलेशिया ने साफ कहा - यह मंच मजहबी भेदभाव के लिए नहीं

Indian Delegation in Malaysia:पाकिस्तान की चाल नाकाम: भारत का डेलिगेशन रोकने के लिए ‘हम इस्लामिक-आप इस्लामिक’ ड्रामा चला…, मलेशिया ने साफ कहा – यह मंच मजहबी भेदभाव के लिए नहीं है।

हम इस्लामिक-आप इस्लामिक

 अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) बेनकाब हुआ है। हमेशा मुस्लिम देश (Muslim countries) होने की दुहाई देने वाले पारिस्तान को एक मुस्लिम देश ने ही आईना दिखाते हुए उसके धार्मिक कार्ड को बेनकाब कर दिया है।

आतंकवाद परस्त पाकिस्तान ने मलेशिया में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रद्द करवाने की कोशिश की थी। हालांकि मलेशिया सरकार से करारा झटका लगा है। पाकिस्तान ने इस्लामी एकता का हवाला देकर मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रोकने की मांग की थी। मलेशिया ने पाकिस्तानी हस्तक्षेप को सिरे से खारिज कर दिया। इसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है।

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पूरी दुनिया के सामने PAK को आतंकवाद पर एक्सपोज किया है। भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल भी अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे हैं और आतंकवाद पर PAK के दोहरे रवैया का खुलासा कर रहे हैं। हालांकि, पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बेइज्जती रोकने के लिए हरसंभव कोशिशें कर रहा है।

अब पाकिस्तान ने मलेशिया में रिलीजन कार्ड खेलने की कोशिश की है और भारत के सांसदों के कार्यक्रम निरस्त करवाने का प्रयास किया है। हालांकि मलेशियाई सरकार ने पाकिस्तान को झिड़क दिया और उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रतिनिधिमंडल के सभी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार ही हुए।

आप इस्लामिक देश हैं… भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बात ना सुनें

पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशिया सरकार के अधिकारियों से कहा, हम इस्लामिक देश हैं। आप इस्लामिक देश हैं… भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बात ना सुनें। मलेशिया में उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दें। इस पर मलेशियाई सरकार ने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को झिड़क दिया और कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया की सरकार से 10 से ज्यादा कार्यक्रमों का प्रस्ताव दिया था. बाद में यह सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संजय झा के नेतृत्व में पांच देशों का दौरा

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा ने किया। इसमें बीजेपी की अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरूआ, हेमांग जोशी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा किया। इसका उद्देश्य था भारत में हालिया आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना और पहलगाम हमले के बाद भारत के प्रतिकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को दुनिया के सामने रखना। पाकिस्तान की चाल नाकाम: भारत का डेलिगेशन रोकने के लिए ‘हम इस्लामिक-आप इस्लामिक’ ड्रामा चला… मलेशिया ने साफ कहा – यह मंच मजहबी भेदभाव के लिए नहींScreenshot 20250604 132655 Chrome

पाकिस्तान की चाल नाकाम: भारत का डेलिगेशन रोकने के लिए ‘हम इस्लामिक-आप इस्लामिक’ ड्रामा चला… मलेशिया ने साफ कहा - यह मंच मजहबी भेदभाव के लिए नहीं
पाकिस्तान की चाल नाकाम: भारत का डेलिगेशन रोकने के लिए ‘हम इस्लामिक-आप इस्लामिक’ ड्रामा चला… मलेशिया ने साफ कहा – यह मंच मजहबी भेदभाव के लिए नहीं

Back to top button