Latest

भारत के खिलाफ फिर लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी, उस्मान भी हुए आउट

भारत के खिलाफ फिर लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी, उस्मान भी हुए आउट 

कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे लीग मैच में भारत आज पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जा रही है जबकि इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें आज कोलंबो के आरप्रेमदासा स्टेडियम पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रन बनाने हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। अभिषेक शर्मा यूएसए के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी डक पर आउट हुए। इशान ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हो गए जबकि हार्दिक पंड्या भी डक पर निपट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 जबकि सलमान आगा, उस्मान तारिक और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिए।

 

साहिबजादा फरहान डक पर आउट हुए जबकि सैम अयूब ने 6 रन की पारी खेली। कप्तान सलमान आगा नहीं चले और वो 4 रन पर पवेलियन लौट गए।

भारत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अभिषेक और कुलदीप यादव टीम में आए हैं जबकि संजू और अर्शदीप प्लेइंग 11 से बाहर हैं। पाकिस्तान की टीम ने अपनी अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया। बाबर आजम 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान टीम 10 ओवर में  5 विकेट 74 रन बना चुकी है। उस्मान भी पवेलियन लौट गए हैं।

 

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Back to top button