Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

तबाही के बाद भी जिंदा है पाकिस्तान की साजिश, फिर शुरू हुआ आतंकी ट्रेनिंग सेंटर

तबाही के बाद भी जिंदा है पाकिस्तान की साजिश, फिर शुरू हुआ आतंकी ट्रेनिंग सेंटर
तबाही के बाद भी जिंदा है पाकिस्तान की साजिश, फिर शुरू हुआ आतंकी ट्रेनिंग सेंटर

Screenshot 20250630 174625 Chromeतबाही के बाद भी जिंदा है पाकिस्तान की साजिश, फिर शुरू हुआ आतंकी ट्रेनिंग सेंटर। पाकिस्तान के बहावलपुर में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस आतंकी कैंप को ध्वस्त किया था उसे फिर से एक्टिव कर दिया गया है. यह कैंप जैश का मुख्यालय और इस आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर का ठिकाना माना जाता है।

तबाही के बाद भी जिंदा है पाकिस्तान की साजिश, फिर शुरू हुआ आतंकी ट्रेनिंग सेंटर

पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने बहावलपुर के जिस आतंकी कैंप को ध्वस्त किया था उसे फिर से एक्टिव कर दिया गया है. यह आतंकी कैंप जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय बताया जाता है. हाल ही में यहां बने एक स्विमिंग पूल की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें आतंकी ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में जैश ए मोहम्मद का बड़ा आतंकी कैंप है, पिछले दिनों पहलगाम हमले के बाद भारत ने एयरस्ट्राइक कर पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया था. इनमें बहावलपुर का आतंकी ट्रेनिंग कैंप भी शामिल था. इसके बाद से यहां कोई एक्टिविटी नहीं हो रही थी, लेकिन एक बार फिर इस कैंप को शुरू कर दिया गया है.

पूल में दी जाती है स्विमिंग की ट्रेनिंग

बहावलपुर में जैश ए मोहम्मद के इस आतंकी ट्रेनिंग कैंप में एक पूल है, इसमें आतंकियों को स्विमिंग की ट्रेनिंग दी जाती है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसे बंद कर दिया गया था, मगर अब इसे फिर से खोल दिया गया है. जो तस्वीर वायरल हो रही है वो इसी पूल की बताई जा रही है. जैश के लड़ाके इसी पूल में ट्रेनिंग लेते हैं और फिर कश्मीर में घुसपैठ के लिए नदियों का सहारा लेते हैं.

लड़ाका बनने के लिए स्विमिंग में पास होना जरूरी

बहावलपुर के इस पूल में पहले भी वो 4 आतंकी नजर आ चुके हैं जिन्होंने 2019 में पुलवामा हमला किया था. बताया जाता है कि यहां जैश ए मोहम्मद का मदरसा भी है. जैश का आतंकी बनने के लिए जो सबसे पहली शर्त रखी गई है वह स्विमिंग ही है. ट्रेनिंग के दोरान हर लड़ाके को तैराकी की परीक्षा पास करनी होती है.

जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है बहावलपुर

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान में बने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इसमें बहावलपुर भी था. यहां मरकज सुब्हान अल्लाह को जैश के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का अड्डा बताया जाता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना की कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी ने जानकारी दी थी कि बहावलपुर का मरकज एलओसी से 100 किमी अंदर है जो जैश का मुख्यालय है. हमले में इसे निशाना बनाया गया है. इसमें मसूद अजहर के परिवार के कुछ सदस्यों की मौत भी हुई थी.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि