katniमध्यप्रदेश

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है डीपीएस में हुई बच्चों के लिए आउट डोर एक्टिविटी

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है डीपीएस में हुई बच्चों के लिए आउट डोर एक्टिविट

कटनी-सनशाइन एकेडमी रायवाड़ा में बच्चों को आउटडोर एक्टिविटी के लिए डीपीएस ले जाया गया जहां उनको स्केटिंग और ताइक्वांडो जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया l बच्चे इन गतिविधियों को करते समय बहुत ही उत्साहित नजर आए और उन्होंने इन गतिविधियों का बहुत ही आनंद लियाl शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें स्केटिंग और ताइक्वांडो जैसी गतिविधियों को पूरा करने में उनका प्रशिक्षण किया l स्केटिंग बच्चों को संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है वही ताइक्वांडो बच्चों में शारीरिक फिटनेस आत्मरक्षक कौशल और मानसिक अनुशासन को बढ़ावा देती है l इन गतिविधियों के दौरान स्कूल के निर्देशिका जूही जैन ने कहां की इस तरह की गतिविधियां स्कूल में बहुत आवश्यक है क्योंकि इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है l इसके साथ ही स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शबनम अख्तर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कीl इस गतिविधि के दौरान ट्रैफिक टी आई राहुल पाण्डेय जी ने बच्चों को समझाया कि अध्ययन के साथ साथ खेल का भी हमारे जीवन में महत्त्व होता है इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों से भी अवगत कराया l

Back to top button