कन्या महाविद्यालय मे वायु सेना में भर्ती हेतु उन्मुखीकरण एवं अभिप्रेरणा कार्यशाला का आयोजन
कन्या महाविद्यालय मे वायु सेना में भर्ती हेतु उन्मुखीकरण एवं अभिप्रेरणा कार्यशाला का आयोज
कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की प्राचार्य व स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की जिला नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संरक्षण में भारतीय वायु सेना द्वारा दिशा कार्यकम अंतर्गत किया गया। स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ में इस कार्यक्रम का उदेश्य छात्राओं के वायू सेना के क्षेत्र में रोजगार व कैरियर के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इस क्षेत्र में छात्राएँ अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त करने के लिए आगे आए। कार्यशाला को दो भागों में संपन्न किया गया।
प्रथम भाग में वायुसेना के विंग कमांडर दीपक गर्ग ने वायुसेना में प्रवेश हेतु केवल साइंस ही नहीं अपितु कला संकाय एवं वाणिज्य संकाय की छात्राऐं भी वायु सेना में अपने कैरियर को चुन सकती है मागों से परिचित कराया भारतीय वायु सेना को कैरियर के रूप में चुनने हेतु प्रेरित किया उन्होने वायु सेना में भर्ती हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती हेतु योग्यता व विषयों को चुनें, वेतन, आयु व अन्य सुविधाओं के बारें में जानकारी प्रदान की। विंग कमांडर दीपक गर्ग के द्वारा छात्राओं से विभिन्न प्रश्न किये एवं सही जबाव देने पर पुरस्कृत कर प्रोत्सहित किया गया। द्वितीय भाग में आई.पी.ई.वी के माध्यम से अनुभवात्म शिक्षा प्रदान की गई इस विमान में प्रणय धर्मराज भगत अधिकारी द्वारा फ्लाईंग सूट का उपयोग, विमान मॉडल, पायलेट द्वारा विमान उड़ाने का प्रशिक्षण आदि की जानकारी प्रदान कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नागेन्द्र यादव, सह संयोजक डॉ. स्मिता मसीह, स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन समिति के समस्त सदस्य डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, श्री रामेश्वर सिंह, श्रीमती ऋचा पाण्डेय, डॉ. प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, तकनीकी सहयोग भीम बर्मन, प्रेम कांवरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ.आर. के. गुप्ता, के. जे. सिन्हा, अमिताभ पाण्डेय व समस्त अतिथि विद्वान, ज.भा. शिक्षक एवं समस्त कर्मचारी एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।