katniमध्यप्रदेश

नवरात्र दूसरा दिन- जालपा माता मंदिर मे महाआरती उमड़ी श्रद्धांलूओ की भीड़

*नवरात्र दूसरा दिन- जालपा माता मंदिर मे महाआरती उमड़ी श्रद्धांलूओ की भीड़
कटनी -शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही कटनी की पावन धारा में मां जालपा,कालका और शारदा माता मरही माता 64 योगिनी माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामना लेकर मां जालपा मंदिर आते हैं मां जालपा की कृपा से अपनी मनोकामना मांग कर खुशी खुशी जयकार लगाते हुए जाते हैं
नवरात्र प्रारंभ होते ही मां जालपा देवी मंदिर धाम में सुबह के 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना जाना प्रारंभ हो जाता है व मां जालपा की पूजन,जल अर्पण किया जाता है और प्रतिदिन की दिनचर्या के अनुसार सुबह 4:00 बजे आरती होती है और भक्तों का गायन भजन पाठ किया जाता है

IMG 20241004 WA0089

रात्रि आरती 9:30 बजे प्रतिदिन की जाती है! कटनी पुलिस प्रशासन भी पुलिस बल को मंदिर प्रांगण में तैनात रखता है जिससे यहां पर आए श्रद्धालुओं किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ेl

Back to top button