Site icon Yashbharat.com

शारदेय नवरात्रि पर्व पर शहर के यातायात में चाक चौबंद व्यवस्था, दुर्गोत्सव समिति के 5-5 सदस्यों से वालेंटियर सहयोग की अपील,घंटाघर मार्ग से बसे होगी प्रतिबंधित

IMG 20250921 WA0018

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 22 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे शारदेय नवरात्रि के मद्देनजर यातायात पुलिस शहर में सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए चाक -चौबंद व्यवस्था करने के लिए तैयारी कर रही है

आज यातायात प्रभारी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों में बने देवी पंडालों की समिति से समन्वय कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की मदद करने की अपील की साथ ही प्रत्येक समिति से 05- 05 सदस्य वालेंटियर के रूप में नामांकित कर उनकी सूची प्रदाय करने की भी अपील की गई जिससे शहर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक वार्डन के रूप में उनका सहयोग लिया जा सके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा कटनी शहर के सबसे प्राचीन एवं प्रसिद्ध जालपा देवी मंदिर के श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चांडक चौक से घंटाघर मार्ग की दिनांक 22 सितम्बर से 2 सितम्बर तक प्रातः 04:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक उक्त मार्ग में बसों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के लिए बस एसोसियेशन को पत्राचार भी किया गया है । एवं सहयोग की अपेक्षा की गई ।

Exit mobile version