पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार और बाइक भी बरामद की गई

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार और बाइक भी बरामद की गईकटनी – कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक को एक चोर ने चोरी कर लिया है। घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने बताया कि मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी वीरेन्द्र पिता रोहणी त्रिपाठी एमजीएम अस्पताल में कंपाउडर का कार्य करते हैं। 18 अक्टूबर को वे अपनी बाइक से एमजीएम अस्पताल आए। अस्पताल परिसर में मोटर साइकिल को खड़ा करने के बाद वे काम के लिए चले गए।
इस बीच उनकी बाइक को दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात बदमाश चोरी कर लेता है। बाइक चोरी की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद 20 अक्टूबर को मामला दर्ज कर लिया था पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार और बाइक भी बरामद की गई








