FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Oil Reserves In Bharat: देश में मिल गया नया तेल भंडार, 84% इंपोर्ट नहीं अब एथेनॉल के तड़के से आत्मनिर्भर होगा भारत

Oil Reserves In Bharat: देश में मिल गया नया तेल भंडार, 84% इंपोर्ट नहीं अब एथेनॉल के तड़के से आत्मनिर्भर भारत होगा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से 30 किमी दूर गहरे समुद्र परियोजना से पहली बार तेल न‍िकाला गया. पहले यहां से ओएनजीसी का नवंबर, 2021 तक इस प्रोजेक्‍ट से ऑयल प्रोडक्‍शन शुरू करने का प्‍लान था. लेक‍िन कोव‍िड के कारण इसमें देरी हुई. इसी साल मई-जून तक यहां से रोजाना 45000 बैरल क्रूड ऑयल का प्रोडक्‍शन करने की तैयारी है. यह देश की कुल खपत का करीब 7 प्रतिशत होगा. यहां से होने वाला गैस उत्पादन भी खपत के 7 प्रतिशत के बराबर होने की उम्‍मीद है. यहां तेल कुएं शुरू होने के बाद देश की क्रूड ऑयल के आयात पर न‍िर्भरता कम होगी.

तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश

 

चीन और अमेर‍िका के बाद भारत दुन‍ियाभर में क्रूड ऑयल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. हाल‍िया आंकड़ों के अनुसार देश हर साल अपनी जरूरत का करीब 84 प्रत‍िशत तेल आयात क‍िया जाता है. प‍िछले कुछ सालों में कच्चे तेल की जरूरत बढ़ने से आयात में इजाफा हुआ है. लेक‍िन अब आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास से क्रूड ऑयल का उत्‍पादन शुरू होने से पहले के मुकाबले कम क्रूड ऑयल आयात करना पड़ेगा. घरेलू उत्‍पादन बढ़ने से पेट्रोल‍ियम प्रोडक्‍ट की कीमत में भी ग‍िरावट आने की उम्‍मीद है.

Back to top button