Site icon Yashbharat.com

Odisha train accident हादसे में अब तक 120 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 800 से ज्यादा लोग घायल

images 85

Odisha train accident: हादसे में अब तक 120 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के 6 से 7 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दूसरी ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन से टकरा गए। देर रात को जारी किए गए अपडेट के मुताबिक, हादसे में अब तक 120 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राहत ट्रेन घटना स्थल पर रवाना किए गए हैं। हादसे के बाद तेजी से बचाव कार्य चलाते हुए 300 यात्रियों को निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

Sat, 03 Jun 2023 02:13 AM

120 लोगों की मौत, 800 से ज्यादा घायल

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने देर रात को बताया कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद लंबी दूरी की 18 ट्रेन को रद्द कर दिया गया जबकि सात ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

Sat, 03 Jun 2023 12:49 AM

Odisha train accident: पीएम ने भी किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम हुए रेल हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में प्रत्येक मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Exit mobile version