Site icon Yashbharat.com

PM मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण जी-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए इटली पहुंचे

pm modi arrives italy 100d0e6ae974520457e618477c872274 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच गए हैं। मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर आज जी-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे हैं। शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

इटली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर मैं 14 जून को जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया क्षेत्र का दौरा करने जा रहा हूं। मुझे खुशी है कि लगातार तीसरे कार्यकाल में मेरी पहली यात्रा जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली की है। आउटरीच सत्र में चर्चा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, उर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर फोकस किया जाएगा।

यह भारत की मेजबानी में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन और जी-7 शिखर सम्मेलन के परिणामों के बीच अधिक तालमेल लाने और उन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर होगा, जो वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैं शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य नेताओं से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं।

इटली में G7 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस मौके पर G8 और G20 के पूर्व इटालियन शेरपा और राजदूत जियाम्पिएरो मासोलो ने जोर देकर कहा कि भारत एक प्रमुख देश और एक विशाल लोकतंत्र है। हर कोई इसे एक स्थिर कारक के रूप में गिनता है क्योंकि ग्लोबल साउथ में इसकी एक महत्वपूर्ण स्थिति है।
Exit mobile version