Thursday, May 21, 2026
Latest:
Latest

NSA चीफ डोभाल की कूटनीति का बड़ा कमाल, म्‍यांमार ने भारत को सौंपे 22 खूंखार आतंकी

नई दिल्‍ली। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयाबी मिली है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, म्यांमार सरकार (Myanmar Government) ने 22 आतंकियों को भारत सरकार को सौंपा है।

इन आंतकियों को मणिपुर पुलिस और असम पुलिस के हवाले किया गया है। इनका संबंध, एनडीएफबी NDFB (S), यूएनएएलएफ (UNLF), पीआरईपीएके PREPAK (Pro), केवाईकेएल (KYKL), पीएलए (PLA) और केएलओ (KLO) से है। सूत्रों की मानें तो इसके पीछे एनएसए अजित डोभाल ने बड़ी भूमिका निभाई।

Myanmar tweetपूरा ऑपरेशन उनकी निगरानी में संचालित हुआ बताया जा रहा है। म्यांमार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पहले भी भारत सरकार को सक्रिय सहयोग देता रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम