Site icon Yashbharat.com

किसानों से एक हेक्टेयर में अब MP सरकार 8 की जगह 12 क्विंटल मूंग खरीदेगी

pm kisan yojna

हरदा। किसानों से एक हेक्टेयर में अब सरकार 12 क्विंटल मूंग खरीदेगी। पहले आठ क्विंटल का आदेश था। गुरुवार को प्रदेश सरकार के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किसान संघ के धरना में शामिल होकर यह घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक दिन में 25 की जगह 40 क्विंटल खरीदी का आदेश कर दिया है। जहां-जहां धर्म कांटे की व्यवस्था है, वहां सोमवार से धर्म कांटे से तुलाई भी होगी।

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि एमएसपी किसानों को देंगे, इसलिए फसलों के दाम भले कम हों, मगर सरकार एमएसपी पर फसल खरीदी करती है। मंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने के बाद भंडारण की व्यवस्था भी सरकार को करनी पड़ती है।

भारतीय किसान संघ में स्थगित किया धरना

 

मंत्री राव ने कहा कि उनसे मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करने को कहा है। इसके साथ ही भारतीय किसान संघ का कृषि उपज मंडी में धरना स्थगित कर दिया गया। किसान संघ समर्थन मूल्य पर की जा रही मूंग खरीदी से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों पर पिछले 8 दिनों से धरना दे रहा था।

Exit mobile version