November Weekly Numerology Predictions: अंक 9 वालों की आमदनी में वृद्धि होगी, जानें 7 तथा 8 वाले अपना अंकफल
November Weekly Numerology Predictions
November Weekly Numerology Predictions: नवंबर का महीना शुरु हो चुका है। साथ ही हिन्दी कैलेंडर का कार्तिक मास भी चल रहा है। इस नए माह में बहुत से परिवर्तन होने वाले हैं, जो आपके करियर तथा बिजनेस को प्रभावित कर सकते हैं। अंक 7 से अंक 9 वालों के लिए 2 नवंबर सोमवार से 8 नवंबर रविवार तक का साप्ताहिक भविष्यफल बता रहे हैं 9 वालों की आमदनी में वृद्धि होगी। अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी।
अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: O तथा Z
स्वामी ग्रह: केतु
स्वभाव: आत्मविश्वास, निडर, कल्पनाशील
अंक फल: इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आमदनी कम होने के कारण आपके मन में निराशा के भाव हावी रहेंगे। वहीं, आपके शुभचिंतकों की ओर से आपको भावनात्मक रूप से पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में हार ना मानें। इसे एक नयी शुरुआत के अवसर के तौर पर लें। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को कार्यस्थल पर हावी न होने दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: सोमवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: एम एस धोनी, कटरीना, सर आइज़क न्यूटन, पिकासो, करण जौहर।
अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ हो)
नाम अक्षर: F तथा P
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: गंभीर, मेहनती, शांत प्रवृति, एकांतप्रिय
अंक फल: स्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। आपके विरोधी कार्यस्थल पर आपका दुष्प्रचार करने की असफल कोशिश करेंगे। यह चुनौतीपूर्ण समय है। इस वक्त अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें। सप्ताह के अंत में खांसी, जुकाम की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
अंक फल: आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। हालांकि घर-परिवार को समय न दे पाने के चलते आप मानसिक परेशानी का अनुभव करेंगे। ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। संतान का करियर में परिवर्तन करने का मन बन सकता है। अपने पैतृक स्थान पर कुछ आवश्यक काम से जाने का कार्यक्रम बनने की सम्भावना है।
November Weekly Numerology Predictions: अंक 1 वालों के पक्ष में रहेगा भाग्य