Site icon Yashbharat.com

झंडा बाजार स्थित बड़े जैन मंदिर में धूमधाम व श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव

WhatsApp Image 2025 10 21 at 5.19.34 PM

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दिग.जैन समाज पंचायत के तत्वाधान में झंडा बाजार स्थित बड़े जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प.पू. पदम सागर महाराज ने चर्चा करते हुये बतलाया कि आज से 2552 वर्ष पूर्व कार्तिक अमावस्या को बिहार के पवापुरी में भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। मुनि श्री ने आगे कहा कि यह पूर्व आत्म शुद्धि त्याग शुद्धि और भगवान महावीर के उपदेशों कोे जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है और जैन धर्मालम्बि इस दिन दीपक जलाकर उनके ज्ञान रूपी प्रकाश को याद करते है। इसलिए हम सभी इस दिन को निर्वाण महोत्सव के रूप में मनाते है। इस अवसर पर श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.जैन पंचायती मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जैन मंदिर, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिग.कांच पंचायती मंदिर, श्री 1008 शांतिनाथ दिग.जैन मंदिर, श्री 1008 पाश्र्वनाथ हाउसिंग बोर्ड जैन मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिग.जैन बंगला मंदिर , श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ दिग.जैन (गौशाला) मंदिर, चेतनोदय तीर्थ स्थित समोशरण मंदिर, नंदीश्वर जिनालय श्री 1008 मुनिसु्रवत नाथ बड़े मंदिर एवं महावीर कीर्ति स्तंभ में विराजमान श्री जी की मूर्ति के अभिषेक के साथ शहर के सभी जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और धर्मिक अनुष्ठान हुए। धर्मानुरागी बन्धुओं माताओं बहनों के द्वारा भक्ति भाव के साथ निर्वाण चढ़ाये गये। इस अवसर पर पंचायत महासभा, गुरूभक्त मण्डल, दि.जैन सोशल ग्रुप, जैन मिलन अखिल भारतवर्षीय दिग.जैन महिला परिषद्, दिग.जैन युवा संगठन, महिला मण्डल, बलिका मण्डल, जिनाज्ञा परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्य एवं समाज जनों ने महोत्सव में शामिल लेकर पुण्य लाभ लिया।

Exit mobile version