निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें पार्षददल के साथ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें पार्षददल के साथ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्दे
कटनी -नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत शिवाजी वार्ड बजरंग कालोनी शिव मंदिर के समीप चल रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें पार्षद दल के साथ किया । श्री पाठक नें सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में नियमों, सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण के मापदंडों के संबंध में संबंधितों से विस्तृत चर्चा की ।
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें बताया कि,भवन मजबूत, सुरक्षित और उपयोग के लिए उपयुक्त हो, जिससे स्थानीय नागरिकों को सामुदायिक भवन के रुप में इस सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके । श्री पाठक के अनुसार निर्माण प्रक्रिया के दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो ताकि भवन लंबे समय तक टिकाऊ रहे साथ ही निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना अतिआवश्यक है । श्री पाठक नें संबंधित नियोजक को निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री गुणवत्तापूर्ण रखनें के र्निदेश दिए है साथ ही कहा है कि इसमें किसी भसी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात का विशेष घ्यान रखें । निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के फ़ाउंडेशन की गहराई, चौड़ाई और मजबूती की जानकारी लेते हुए संबंधितों से विस्तृत चर्चा की । श्री पाठक नें निर्माण प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखनें की बात कही । श्री पाठक नें स्थानीय नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा कि, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों हेतु सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन का लाभ उन्हे शीघ्र प्राप्त होगा निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी सदस्य श्री अवकाश जायसवसल पार्षद सर्वश्री ओम प्रकाश बल्ली सोनी,,श्याम पंजवानी,विनोदलाला भुट्टू यादव,स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता,श्रीमती सुमित्रा रावत सहित स्थानीय नागरिक सर्वश्री नरबद कुशवाहा,छोटेलाल,श्रीमती उषा जायसवाल,राजकुमार चौहान,देवेन्द्र गुप्ता,संतोष जायसवाल की उपस्थिति रही ।








