Latest

बंगलूरू में आतंकी साजिश के मामले में NIA Alert, 7 राज्यों में तलाशी शुरू

बंगलूरू में आतंकी साजिश के मामले में NIA Alert, 7 राज्यों में तलाशी शुरू

बंगलूरू। बंगलूरू में आतंकी साजिश के मामले में NIA Alert, 7 राज्यों में तलाशी की जा रही है। पिछले साल दिसंबर में एनआईए ने उन स्थानों की तलाशी ली थी, जहां से आतंकियों के जुड़े होने की आशंका थी। पिछले साल नौ दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

बंगलूरू में आतंकी साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सात राज्यों में तलाशी ले रही है। पिछले साल दिसंबर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंगलूरू में राज भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि, जांच के बाद पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया था। इसके बाद एनआईए ने बंगलूरू के आधे दर्जन से अधिक इलाकों में छापेमारी की थी।

Back to top button