Site icon Yashbharat.com

LPG बुकिंग पर नया नियम: 12 सिलेंडर के बाद अब ऐप पर जवाब देने होंगे सवाल, तभी मिलेगा रिफिल

69b26a4598183 lpg gas crisis 122447898 16x9 1

LPG बुकिंग पर नया नियम: 12 सिलेंडर के बाद अब ऐप पर जवाब देने होंगे सवाल, तभी मिलेगा रिफिल। एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब जिन उपभोक्ताओं का सालाना 12 सिलेंडर का कोटा पूरा हो चुका है, उन्हें अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के लिए नई प्रक्रिया से गुजरना होगा।

LPG बुकिंग पर नया नियम: 12 सिलेंडर के बाद अब ऐप पर जवाब देने होंगे सवाल, तभी मिलेगा रिफिल

 अब ऐप से ही होगी बुकिंग

नए नियम के तहत उपभोक्ताओं को Hello BPCL ऐप डाउनलोड कर उसमें पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने होंगे। जवाब देने के बाद ही सिलेंडर की बुकिंग स्वीकार की जाएगी।

 क्या-क्या देना होगा विवरण

 अचानक लागू हुआ नियम

यह नियम रविवार से लागू हो गया, लेकिन इसकी जानकारी गैस एजेंसी संचालकों और उपभोक्ताओं को पहले से नहीं थी। कई लोग बुकिंग में दिक्कत आने पर एजेंसी पहुंचे, जहां स्टाफ को भी शुरुआत में जानकारी नहीं थी।

 उपभोक्ताओं को होगी परेशानी

विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए मुश्किल बन सकती है जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते या ऐप चलाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को अब एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कोटा पूरा होने पर सख्ती

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर का कोटा तय है। अब अतिरिक्त सिलेंडर लेने के लिए कंपनी ने यह सख्त प्रक्रिया लागू की है।

 

Exit mobile version