चिनाब के ऊपर नया इतिहास, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे
चिनाब के ऊपर नया इतिहास, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे
World Highest Railway Bridge: चिनाब के ऊपर नया इतिहास, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे । जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) और देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi Kashmir Visit) दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब या कहें चिनाब रेलवे ब्रिज (Chenab Railway Bridge) और भारत के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जम्मू-कश्मीर को 46 हजार करोड़ की विकास सौगात देंगे। इसके अलावे दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
चिनाब के ऊपर नया इतिहास, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम सुबह करीब 11 बजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल और देश के पहले केबल स्टेड रेल ब्रिज अंजी पुल का दौरा और उद्घाटन करेंगे। करीब 12 बजे वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 46 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे कटरा स्टेडियम में एक जनसभा भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर (Katra to Kashmir Vande Bharat Express) और वापस जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें निवासियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों के लिए एक तेज, आरामदायक और विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी।
Visited the tallest railway bridge in the world, The Chenab Bridge, to review arrangements for the visit of the Hon PM @narendramodi ji tomorrow. Tomorrow is a landmark day for J&K when, finally, the valley will be connected to the rest of the country by a railway link to be… pic.twitter.com/bthZVHQ33j