
ना पैसे, ना गहने… चोर की नजर सिर्फ अंडरगारमेंट्स पर, पुलिस भी सन्न। CCTV में कैद, कर्नाटक के कोप्पल जिले के गंगावती शहर में इन दिनों एक अजीबोगरीब चोरी की घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में घरों में घुसकर सिर्फ महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुरा रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से खासकर महिलाओं में डर का माहौल है।
ना पैसे, ना गहने… चोर की नजर सिर्फ अंडरगारमेंट्स पर, पुलिस भी सन्न
जानकारी के मुताबिक, यह घटनाएं गंगावती के सीबीएस इलाके में सामने आई हैं। आरोपी देर रात घरों की दीवार फांदकर अंदर घुसता है और बाहर सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के कपड़े चुराकर फरार हो जाता है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी हरकतें कैद हो गई हैं, जिसमें वह संदिग्ध तरीके से चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं और चोर सिर्फ महिलाओं के कपड़ों को ही निशाना बना रहा है। इस वजह से महिलाओं में अपनी सुरक्षा और निजता को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने आरोपी को ‘साइको चोर’ बताते हुए पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कर्नाटक में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे पुलिस सतर्क हो गई है। फिलहाल गंगावती में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।








