Latest

National Sports Awards: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, पढ़ें पूरी लिस्ट

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।

 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान थोड़ी देरी के बाद कर दिया गया है। हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा 29 अगस्त को दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों के नाम सामने आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।

Back to top button