Latest
Nashik : वायुसेना का सुखोई विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार सुबह लड़ाकू विमान सुखोई-30 MKI क्रैश हो गया। हादसे के वक्त विमान में दो पायलट सवार थे जो पैराशूट की मदद से कूदने में कामयाब हो गए। जानकारी के अनुसार फाइटर प्लेन टेस्ट पर था जिस दौरान यह हादसा हुआ। नासिक के ओझर के पास एयरफोर्स का प्रेक्टिस बेस है जहां उड़ान के दौरान ही विमान क्रैश हो गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के केदारनाथ में एक मिग-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था हालांकि इसमें सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। ये हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था








