Narendra Modi PM of Hindus only: अशोक गहलोत का विवादित बयान, ‘नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदुओं के पीएम, यह बहुत खतरनाक बात’

ashokgahlot

Narendra Modi PM of Hindus only: अशोक गहलोत का विवादित बयान, ‘नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदुओं के पीएम, यह बहुत खतरनाक बात’ जयपुर से लेकर दिल्ली तक गहलोत के बयान की चर्चा है। भाजपा ने भी पलटवार किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कही ये बातेंबोले, प्रधानमंत्री इस भ्रम में हैं कि मैं भाजपा का प्रधानमंत्री हूं।भाजपा का पलटवार, मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं और यह देश के लिए बहुत खतरनाक बात है।
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने कहा, “प्रधानमंत्री इस भ्रम में हैं कि मैं भाजपा का प्रधानमंत्री हूं। उनका व्यवहार, भाषण और बॉडी लैंग्वेज ऐसी है, जैसे वह किसी पार्टी के प्रधानमंत्री हों। वे केवल हिंदुओं के प्रधानमंत्री हैं; यह बहुत खतरनाक बात है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मोदी लोकतंत्र में चुने गए हैं और कांग्रेस पार्टी ने वोटों का शासन कायम रखा है। मोदी खुद को बीजेपी और हिंदुओं का प्रधानमंत्री क्यों मानते हैं?”

“मोदी को विदेशों में सम्मान मिलता है, क्योंकि लोग जानते हैं कि वह महात्मा गांधी के देश से हैं, जहां कांग्रेस ने लोकतंत्र के शासन को जीवित रखा है। कहा जा रहा है कि मोदी दुनिया के बड़े नेता बन गये हैं। आप लोग पता लगाएं कि अमेरिका, जर्मनी में लोग मणिपुर की घटना के बारे में क्या सोच रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें-  शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पीड़िता की अपील, 67 वर्षीय बुजुर्ग को बड़ी राहत

अशोक गहलोत के आरोप पर भाजपा का पलटवार

गहलोत के बयान को भाजपा ने बेबुनियाद बताया। राजस्थान पार्टी प्रवक्ता राम लाल शर्मा ने कहा, ”गहलोत का बयान तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला है। प्रधानमंत्री ने सभी के विकास और कल्याण के लिए काम किया है और उनकी योजनाओं ने समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाया है।”