नगर निगम अतिक्रमण दस्ता से तंग फल सब्जी व्यापरियों ने की रोड जाम एक घंटे की समझाइश के बाद मामला हुआ शांत

IMG 20250916 WA0056

नगर निगम अतिक्रमण दस्ता से तंग फल सब्जी व्यापरियों ने की रोड जाम एक घंटे की समझाइश के बाद मामला हुआ शां

कटनी ब्रेकिंग- शहर के दुर्गा चौक में सड़क किनारे फुटकर व्यापार करने बाले फल सब्जी बालों को नगर निगम अतिक्रमण दस्ता द्वारा लगातार कुछ महीनों से परेशान किया जा रहा कार्यवाही के नाम पर दुकानदारों का तराजू बांट फल सब्जी जप्त कर लिया जाता है जबकि इन व्यापरियों द्वारा रोजाना बाज़ार बैठकी की पर्ची भी करवायी जाती है बाबजूद इसके तो भी नगर निगम अतिक्रमण दस्ता द्वारा व्यापरियों को परेशान किया जा रहा है आज सभी व्यापारी आक्रोशित होकर दुर्गा चौक पर ही बीच रोड में आकर जाम लगा दिया करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहीं जिससे दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गयी मामले की जानकारी एन के जे पुलिस को मिली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर भीड़ को शांत कराया व्यापरियों का कहना है कि अतिक्रमण दल द्वारा हमेशा अवैध वसूली की जाती हैं ना देने पर व्यापरियों को परेशान किया जाता है

इसे भी पढ़ें-  MP में प्राइवेट कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर कसता शिकंजा: अब शिक्षकों को नकद वेतन दिया तो रद्द होगी मान्यता