बकायादारों के विरुद्ध नगर निगम की सख्ती जारी,जलकर की लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने पर चार नल कनेक्शन किए गए विच्छेदित

बकायादारों के विरुद्ध नगर निगम की सख्ती जारी,जलकर की लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने पर चार नल कनेक्शन किए गए विच्छेदि

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष बचे दिनों को दृष्टिगत रख बकाया करों की वसूली हेतु सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शासन द्वारा प्रदान की जा रही छूट का लाभ न लेकर लंबे समय से बकाया जलकर की राशि जमा नहीं करने वाले दो वार्डों के चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध नल कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्यवाही की गई।

इन उपभोक्ताओं पर हुई कार्यवाही

जल प्रदाय शाख के उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के तीन उपभोक्ता क्रमशः1002304654 पर जून 2018 से फरवरी 2026 तक 36 हजार 983 रूपये, 1082313358 पर जनवरी 2017 से 53 हजार 14 रूपये, 1002314274 पर अप्रैल 2018 से 39 हजार 824 रूपये बकाया थी। इसी प्रकार रघुनाथ गंज वार्ड के एक उपभोक्ता क्रमांक 1002315339 पर अप्रैल 2014 से 72 हजार 193 रूपये की राशि बकाया थी। उपरोक्त उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करने हेतु पूर्व में कई बार सूचित किया गया। विगत लोक अदालत एवं वर्तमान में 31 मार्च तक अदालत की तर्ज पर प्रदान की जा रही लोक छूट की जानकारी दिए जाने के बावजूद संबंधितों द्वारा बकाया जलकर की राशि जमा करने हेतु किसी भी प्रकार की रुचि नहीं दिखाने पर नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शासन द्वारा 31 मार्च तक प्रदान की जा रही छूट के सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर निगम के बकाया करों राशि जमा कर अनावश्यक कार्रवाई सहित 1 अप्रैल से लगने वाले अधिभार से बचें।

Exit mobile version