Site icon Yashbharat.com

MPs Suspended: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई, 45 सदस्यों को किया गया निलंबित, अब तक 92 सांसद सस्पेंड

Vice President mimicry टीएमसी सांसद द्वारा मजाक उड़ाए जाने के बाद Vice President जगदीप धनखड़ ने अपने एक बयान में कहा है कि वह पीड़ित हैं,

MPs Suspended: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई, 45 सदस्यों को निलंबित किया गया । लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई की गई है। संसद के उच्च सदन के 45 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबन बचे हुए शीतकालीन सत्र पर प्रभावी रहेगा। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सोमवार को 33 विपक्षी सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

 

लोकसभा में भी हुई कार्रवाई

इससे पहले लोकसभा के जिन सांसदों पर निलंबर की गाज गिरी है, उनमें से 30 को बचे हुए शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं। ये सभी नारे लगाने के लिए अध्यक्ष के आसन पर चढ़ गए थे।

अब तक 92 सांसद सस्पेंड

इससे पहले गुरुवार को दोनों सदनों के 14 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इसमें लोकसभा के 13 और राज्यसभा के एक सांसद शामिल थे। इस तरह अब तक दोनों सदनों के 92 सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

 

हंगामा करना उनकी पूर्व नियोजित रणनीति थी: पीयूष गोयल

शीतकालीन सत्र के शेष समय के लिए राज्यसभा से कई विपक्षी सांसदों के निलंबन पर राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने प्रतिक्रयिा दी। उन्होंने कहा कि 34 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। 11 सांसदों का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। आज कुल 45 राज्यसभा सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। वे नहीं चाहते थे कि सदन सुचारू रूप से चले, ये उनकी पूर्व नियोजित रणनीति थी।

Exit mobile version