MP Weather अपडेट कई जिलों में बिजली और भारी बारिश की चेतावनी ओलावृष्टि भी हो सकती मौसम विभाग की जानकारी
MP Weather अपडेट कई जिलों में बिजली और भारी बारिश की चेतावनी ओलावृष्टि भी हो सकती मौसम विभाग की जानकारी सोमवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम यू टर्न लेगा, इस दौरान कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। 19 से 22 फरवरी तक मध्यप्रदेश का मौसम बिगाड़ा रहेगा। आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही है।
ओलावृष्टि भी हो सकती
राजधानी भोपाल में 19 फरवरी और 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में बादल छाए रहेंगे । ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलो में कहीं-कहीं वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 20 फरवरी को पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का चेतावनी जारी की है। भिंड, मुरैना और श्योपुर में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
जिससे हवाओं के साथ नमी आ रही है और एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है, जिसका असर रविवार शाम से प्रदेश के कई जिलों में दिखने लगेगा। बादल छाने के कारण मध्य प्रदेश में भी रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने लगेगी। इसके बाद सोमवार से गुरूवार तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।