Site icon Yashbharat.com

MP Weather Update: 44°C के करीब पहुंचा पारा, खजुराहो सबसे गर्म; 23 जिलों में लू अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

heatwaveschool

MP Weather Update: 44°C के करीब पहुंचा पारा, खजुराहो सबसे गर्म; 23 जिलों में लू अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत। मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह 9 बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पिछले कई दिनों से सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

MP Weather Update: 44°C के करीब पहुंचा पारा, खजुराहो सबसे गर्म; 23 जिलों में लू अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

इस भीषण गर्मी के बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित नहीं की गई हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है।

खजुराहो सबसे गर्म

छतरपुर जिले का खजुराहो शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम और नौगांव में भी पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया।

छिंदवाड़ा में लू के हालात बने रहे, जहां तापमान 40.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। टीकमगढ़ में भी तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा रहा।

रात में भी नहीं राहत

प्रदेश में रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 19 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ गई है।

 23 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ उज्जैन, रतलाम, धार, रीवा और सतना शामिल हैं।

 दो दिन बाद बदलेगा मौसम

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि 27 और 28 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों—श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, अनूपपुर और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
भोपाल 41.6 26.0
इंदौर 41.2 23.6
ग्वालियर 42.1 23.2
जबलपुर 42.0 23.2
Exit mobile version