katniLatestमध्यप्रदेश

सांसद वीडी शर्मा ने बच्चों से सीखे शतरंज के गुर, खेल महोत्सव के दौरान मंगलम गार्डन में आयोजित हुई शानदार प्रतियोगिता

कटनी। सांसद खेल महोत्सव के तत्वावधान में शतरंज टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ मंगलम गार्डन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, कटनी शतरंज संघ के अध्यक्ष  जे.पी. निषाद, डॉ. खम्परिया, सुनील उपाध्याय, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, रामरतन पायल, पार्षद जयनारायण निषाद, मृदुल द्विवेदी, अंकिता तिवारी एवं सचिन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में लगभग 100 शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के साथ उनके माता-पिता सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठजन भी मौजूद रहे, जिससे आयोजन का उत्साह और गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्याम निषाद ने जानकारी दी कि कटनी शतरंज संघ के आग्रह पर सांसद खेल महोत्सव में शतरंज को शामिल किया गया, जिसके लिए श्री वी.डी. शर्मा के प्रति पूरे शतरंज संघ एवं कटनी के शतरंज खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि सांसद वी.डी. शर्मा ने खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और खेल के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए कटनी शतरंज संघ एवं श्याम निषाद की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजनों से खेल संस्कृति को नई दिशा मिलती है।

पूरे टूर्नामेंट में चीफ आर्बिटर के रूप में शिखा पल्टा, आर्बिटर वंदना गेलानी, सी.बी.एस. अहिरवार, गोल्ड मेडलिस्ट मोनिका निषाद, मंगलम गार्डन की डायरेक्टर शशि निषाद सहित हर्षित श्रीवास्तव, शेखर वर्मा, हार्दिक बर्मन, दुर्गेश चौधरी, अखिलेश दहिया एवं कटनी शतरंज संघ की समस्त टीम की सक्रिय उपस्थिति रही। सुव्यवस्थित आयोजन और खिलाड़ियों की उमंग ने शतरंज टूर्नामेंट को सफल और यादगार बना दिया।

Back to top button