MP Transfer मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 आईएएस अफसरों के तबादले, 8 कलेक्टर, 21 IPS भी बदले

images 79

MP Transfer रविवार की सुबह मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात को 26 आईएएस अफसरों (IAS Officers Transfer List) व 21 आईपीएस अधिकारियों (21 IPS Transfer) का तबादला किया गया। ट्रांसफर की सूची जारी की है। अंशुल गुप्ता को जनसम्पर्क विभाग का संचालक बनाया गया है. आठ जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. इनमें शहडोल, मण्डला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच शामिल है।

डिंडोरी के विकास मिश्रा को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है. वे यहां  योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग के उप सचिव होंगे. IAS तन्वी सुद्रियाल को संचालक बजट ,अमन वैष्णव को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है और संजीव सिंह भोपाल संभाग के आयुक्त होंगे.

आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट

Screenshot 20240811 125952 WhatsApp 666x1024 1

Screenshot 20240811 130006 WhatsApp 659x1024 1

इन जिलों को मिले ये अफसर 

जारी सूची के मुताबिक़ अब तक जनसपंर्क संचालक रहे रोशन कुमार को विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है. हर्ष सिंह डिंडोरी के कलेक्टर होंगे. हर्षल पंचोली को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है. नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीना होंगे. जबकि बालाघाट के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, केदार सिंह को  शहडोल कलेक्टर और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है।

IAS ट्रान्सफर लिस्ट

1331609 1 1331610 2 1331611 3 1331612 4 1331613 5

इसे भी पढ़ें-  नीमच में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सैनिक से ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट