Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

सांसद प्रज्ञा ठाकुर का अकासा एयरलाइंस पर लगाया आरोप, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की शिकायत

सांसद प्रज्ञा ठाकुर का अकासा एयरलाइंस पर आरोप लगायाभोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)ने अकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) के ड्यूटी मैनेजर और उनके साथियों पर दिल्‍ली में उन्हें हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने देर रात अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया है, जिसमें उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)को टैग कर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ‘मा.उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंबई से दिल्ली आकाशा एयरलाइंस फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया। अपेक्षा करती हूं आप कार्यवाही अवश्य करेंगे।’

मा.उड्डयन मंत्री श्री @JM_Scindia जी मुंबई से दिल्ली @AkasaAir फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया।अपेक्षा करती हूं आप कार्यवाही अवश्य करेंगे।

 

एयरलाइंस ने दी ये प्रतिक्रिया

 

हालांकि इस मामले में अकासा एयरलाइंस ने प्रज्ञा ठाकुर के पोस्‍ट पर प्रतिक्रिया इेते हुए कार्रवाई की बात कही है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.