Site icon Yashbharat.com

MP Police Transfer मध्यप्रदेश पुलिस में SDOP उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के थोक में तबादले, देखें पूरी लिस्ट

police transfer 1

MP Police Transfer मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 6 जनवरी 2026 को पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इस आदेश के तहत राज्य पुलिस सेवा के 64 उप पुलिस अधीक्षक (DSP), एसडीओपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती आदेश जारी किए गए हैं।

इस फेरबदल में राज्य के कई महत्वपूर्ण शहरों और अनुभागों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं:

इंदौर: एसीपी यातायात (जोन-2) मनोज खत्री को अब उप पुलिस अधीक्षक, पीटीआरआई (पुलिस मुख्यालय, भोपाल) बनाया गया है। वहीं, एसीपी अपराध देवेन्द्र सिंह धुर्वे को एसडीओपी सांवेर (ग्रामीण इंदौर) की जिम्मेदारी दी गई है।

भोपाल: कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में महत्वपूर्ण विंग्स में पदस्थ किया गया है। सुभाष सिंह को साइबर मुख्यालय और श्रीमती उमाकांती आर्मो को भी साइबर मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है।

ग्वालियर और उज्जैन: दयाराम माले को उज्जैन डीआईजी कार्यालय भेजा गया है, जबकि शैलेन्द्र शर्मा को एसडीओपी घाटीगांव (ग्वालियर) नियुक्त किया गया है।

अन्य अनुभाग: मयंक तिवारी को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) बालाघाट और सचिन परते को एसडीओपी सिवनी बनाया गया है।

Exit mobile version