Latestमध्यप्रदेश

MP Police Transfer एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादला, देऊस्‍कर इंदौर और हरिनारायण चारी भोपाल के पुलिस आयुक्‍त बने

MP Police Transfer मध्यप्रदेश में गृह विभाग से जारी आदेश में एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादला किये गए हैं। तबादला सूची में 1991 से 2005 बैच के IPS अधिकारियों के नाम हैं। लिस्ट के अनुसार PHQ भोपाल में पदस्थ ADGP  योगेश मुद्गल को ADGP तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। मुख्यालय भोपाल में पदस्थ ADGP SISF जी अखेतो सेमा को ADGP जेल पदस्थ किया है, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ ADGP योजना अनिल कुमार को ADGP SISF पुलिस मुख्यालय बनाया है साथ ही ADGP सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

IPS मकरंद देउस्कर को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल से ट्रांसफर कर इसी जिम्मेदारी के साथ इंदौर पदस्थ किया गया है, विवेक शर्मा को ADGP प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल से ADGP योजना पुलिस मुख्यालय बनाया गया है, दीपिका सूरी को आईजी होशंगाबाद से आईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

इसके अलावा प्रमोद वर्मा IG अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल को आईजी सागर जोन बनाया गया है, आईजी गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल अभय सिंह को आई जी भोपाल देहात बनाया गया है, IPS हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर से ट्रांसफर कर इसी जिम्मेदारी पर भोपाल भेजा गया है।

गृह विभाग ने आईजी सागर जोन अनुराग को आईजी गुप्तवार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है, आईजी भोपाल देहात इरशाद वली को आईजी होशंगाबाद जोन बनाया है और आईजी रतलाम सुशांत सक्सेना को आईजी चंबल जोन भेजा है।

mpbreaking21358921

mpbreaking45840373

Back to top button