Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP IFS Transfer मध्यप्रदेश में आईएफएस अधिकारियों के तबादले, 11 वन अधिकारियों के देखें नाम

MP IFS Transfer मध्यप्रदेश में भारतीय वन सेवा IFS अधिकारियों के ट्रांसफर  किए हैं। तबादलों में 11 अधिकारियों का नाम है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

मप्र शासन, वन विभाग के उप सचिन मोहित बुंदस (Deputy Sachin Mohit Bundas) के ह्स्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। इसमें पीके सिंह (भावसे-1998) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी) की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवपुरी वन संरक्षक, कार्य आयोजना रमेश गणावा को खंडवा वृत्त का वनसंरक्षक बनाया गया है। पीएन मिश्रा को नर्मदापुरम का वनसंरक्षक कार्य आयोजना बनाया गया है, वे पहले भोपाल में वनसंरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख थे। अनुपम सहाय को राजगढ़ वनमंडल वनसंरक्षक से शिवपुरी वृत्त का वन संरक्षक बनाया गया है।

चंद्रेशेखर सिंह को वनमंडलाधिकारी रीवा वनमंडल से उत्तर सागर वनमंडल का वनमंडलाधिकारी, रमेश राठौर को उप वन संरक्षक, मप्र ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) से बदलकर उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख-भोपाल बनाया गया है। प्रियांशी सिंह को वनमंडलाधिकारी दतिया से वनमंडलाधिकारी अशोकनगर भेजा गया है।

Back to top button