Site icon Yashbharat.com

MP IAS Transfer News आचार संहिता हटते ही दो आईएएस और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले

images 79

MP IAS Transfer Newsआचार संहिता हटते ही सरकार फिर फॉर्म में आती नजर आ रही है। करीब 2 माह बाद एक बार फिर ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डा.राजेश कुमार राजौरा और प्रमुख सचिव संजय शुक्ल के बाद अब तीन अपर सचिव पदस्थ किए गए हैं। वहीं, एक अपर सचिव और दो उप सचिव बदले गए हैं। इसमें अपर सचिव प्रीति मैथिल को श्रम, कमल सोलंकी को स्कूल शिक्षा और वंदना मेहरा अट्टू को सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को दो आइएएस और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

वहीं, भोपाल के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के विशेष सहायक आशीष कुमार पांडेय और उप प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीलेखा श्रोत्रिय को अपर सचिव बनाया है। उधर, उप सचिव श्रम वीरेंद्र कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में पदस्थ किया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पहले से पदस्थ कुछ अधिकारियों को जल्द बदला जा सकता है।

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने पहली बार अपने कार्यालय में अपर मुख्य सचिव पदस्थ किया है। राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ अब एक और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ है। शिवराज सरकार में प्रीति मैथिल को अपर सचिव, कमल सोलंकी और वंदना मेहरा अट्टू मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाए गए थे। तीनों अधिकारियों को अब अन्य विभागों में पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version