खाकी शर्मसार: पोहरी बस स्टैंड के होटल में भिड़े दो पुलिसकर्मी; आरक्षक ने प्रधान आरक्षक के सिर पर मारा लोहे का सरिया, अस्पताल में भर्ती

खाकी शर्मसार: पोहरी बस स्टैंड के होटल में भिड़े दो पुलिसकर्मी; आरक्षक ने प्रधान आरक्षक के सिर पर मारा लोहे का सरिया, अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी/कोतवाली, yashbharat.com। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाली पुलिस जब आपस में ही हिंसक भिड़ंत पर उतर आए, तो सवाल उठना लाजमी है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी बस स्टैंड स्थित एक होटल में दो पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गईं। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पुलिसकर्मी ने दूसरे के सिर पर लोहे के सरिये से जानलेवा हमला कर दिया।

इस खूनी हमले में कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है और कई टांके लगाने पड़े हैं।

कैसे हुआ खाकी पर खाकी का हमला?

महकमे में मचा हड़कंप, जांच शुरू

कोतवाली क्षेत्र में ही दो पुलिसकर्मियों के बीच सरेराह हुई इस खूनी झड़प की खबर फैलते ही पुलिस महकमे और वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल प्रधान आरक्षक का हाल जाना।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

↑
Exit mobile version