Thursday, May 14, 2026
katniLatest

जहर का सेवन करने वाले प्रधान आरक्षक का इलाज दौरान दुःखद निधन

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी चौकी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने आज सुबह पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर विषपान कर लिया। प्रधान आरक्षक द्वारा विषपान किए जाने की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों को देते हुए तत्काल गंभीर हालत में प्रधान आरक्षक को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सघन उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया था।

जबलपुर में इलाजरत प्रधान आरक्षक में अंततः देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहानी चौकी में पदस्थ लगभग 55 वर्षीय प्रधान आरक्षक शशि शुक्ला ने आज 17 जून की सुबह 10 बजे अपने पुलिस लाइन स्थित आवास में विषपान कर लिया। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक शशि शुक्ला शराब के नशे का आदी था अक्सर अत्यधिक शराब पीने के कारण परिवार में कहा सुनी होती थी। 16 जून की रात भी प्रधान आरक्षक ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी जिसके कारण वह रात में घर नहीं गया और चौकी में ही सो गया।

बताया जाता है कि रात को लगभग 3 बजे प्रधान आरक्षक का बेटा उसे तलाशते हुए चौकी आया और अपने साथ उसे घर ले गया। बाद में परिजनों ने 17 जून की सुबह लगभग 10 बजे प्रधान आरक्षक द्वारा विषपान किए जाने की सूचना अधिकारियों को दी।चर्चा हैं कारण परिवार में कहा सुनी हुई होगी, जिसके कारण ही आवेश में आकर प्रधानारक्षक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

प्रधान आरक्षक को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। देर शाम खबर आई की जबलपुर में इलाज रत प्रधानारक्षक की मौत हो गई है। प्रधान आरक्षक की मौत की खबर जैसे ही विभाग में फैली तो विभाग के अंदर शोक की लहर दौड़ गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम