Transfer: IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी

images 79

Transfer: IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी कि‍ए गए हैं। मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा Indian Administrative Service officers भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

श्री तरूण राठी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश

श्री तरूण राठी, 2010 संचालक, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान वाल्मी, भोपाल को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधाई कार्य विभाग के पद पर नवीन रूप से केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए पदस्थापित किया गया है।

श्रीमती रुचिका चौहान ,अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन

श्रीमती रुचिका चौहान ,2008 संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन विधि एवं विधाई कार्य विभाग को केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर नवीन रूप से पदस्थापित किया गया है।

संदीप केरकेट्टा को मंत्रालय वापस बुलाया

श्री संदीप केरकेट्टा, (2018) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भोपाल विकास प्राधिकरण को (उपसचिव, मध्य प्रदेश शासन) मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री संदीप केरकेट्टा, मूल रूप से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। पिछले साल ही श्री संदीप को IAS अवार्ड हुआ है

इसे भी पढ़ें-  शहर में पार्किंग के लिए जगह नहीं, कोतवाली थाने का परिसर बैरिकेडिंग लगाकर बंद! त्योहारों की भीड़ में आम जनता आखिर कहां खड़े करे वाहन? देशभक्ति और जनसेवा का संकल्प लेकर काम करने वाली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल, खाली पड़े थाना परिसर का उपयोग आम नागरिकों के लिए क्यों नहीं?