मध्यप्रदेश

MP GOVT JOBS- दीनदयाल योजना में BA-MA-DCA वालों के लिए सरकारी नौकरियां

भोपाल। Directorate of Urban Administration & Development ने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राज्य शहरी आजीविका मिशन मध्य प्रदेश के अंतर्गत तकनीकी विशेषज्ञ (सिटी मिशन मैनेजर) एवं सामुदायिक संगठक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी ओपन की है। यह सरकारी नौकरी संविदा के आधार पर होगी। जॉब नोटिफिकेशन में तकनीकी विशेषज्ञ के 69 एवं सामुदायिक संगठक के 460 पद रिक्त बताए गए हैं।

तकनीकी विशेषज्ञ एवं सामुदायिक संगठक के लिए शैक्षणिक योग्यता

तकनीकी विशेषज्ञ के लिए मास्टर ऑफ सोशल वर्क अथवा मास्टर ऑफ आर्ट्स अर्थशास्त्र या फिर समाजशास्त्र अथवा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन। इन तीनों में से किसी एक के साथ यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर में DCA/PGDCA होना अनिवार्य है। सामुदायिक संगठक के लिए:- किसी भी शासकीय मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन एवं कंप्यूटर में DCA/PGDCA होना अनिवार्य है।

वेतनमान, आयु सीमा एवं परीक्षा केंद्र

तकनीकी विशेषज्ञ के लिए ₹30000 एवं सामुदायिक संगठक के लिए ₹12000 मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष। परीक्षा केंद्र भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर एवं सतना में निर्धारित किए गए हैं। भर्ती अधिसूचना एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जारी की गई। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले mponline.gov.in पर उपलब्ध जॉब नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
AVvXsEgbM1HcIDs7tWWAn6d q2QCilxFuc6eUz5ITaT54XsG ZSmxPT5KlAKm3GV8EDWGR5sCq15DoiiNECuYuOgHp7yGqjw0Qs9G8Gxv5pmh UvYMiWdxEsz VeWe7H3h20eb GV66A3fgtAXmPS6WLCVGxcQg8gcajNMsdL5p8wfcYftIz iTdbbuUqsB=s16000

 

AVvXsEi fJixWZlhlwMKJO PKJokda8X UV8ZLDZvy k9oP 7rSTr7KXbcRCsSWs 9O8nZkJDgW5 UDiDkA7lhL DTH Xn3q47Mj93qzP6 zQE2X7EKKn4GsFQGDvUzEprcW8yPrcznECCsgQiK1OYmtIvkbYXiDla ZEuWtyjDNA8JHEkvCHea23ow59TsQ=s16000

 

AVvXsEiP5vHQz0oqQyPfJUBA4UPB7CNN 3bu9biVe4 7i2XUgT5SWkkvJweIHPhPgs3oPlmKXwTW1dUFd00YDlVJsvZtiUnHXVg2zlUufnhS3FDQGDOhETdaCF4EKKtplRqBKQik6jiJGzs7LO2UPYNTPUyRuk02vdKEirqZtoASHOjka3Upjojw0ny29PeA=s16000

 

AVvXsEjG4Xpn75os8Ehuiv3X1ZPeeagxI6MSvdAoVBb0JDXtWUGg059KgWDHLEnBE1bAXqaV8xyDalPjq5suq 9E uZdJ0HDdc5YV3ThToI9bA8w09FJeeyPCKu

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम