मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन: iGOT पोर्टल पर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

कटनी (18 अप्रैल)। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन: iGOT पोर्टल पर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल। साधना सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे देश में अपनी पहचान मजबूत की है। विभाग ने iGOT पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान तथा प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन: iGOT पोर्टल पर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

यह सफलता अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन के नेतृत्व में हासिल हुई है। इस उपलब्धि के लिए विभाग को आगामी 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री राजन पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन कर्मयोगी अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए iGOT पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय “सीखे सप्ताह” में मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त साधना सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तर पर भी विभाग ने 10,000 से अधिक लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

श्री अनुपम राजन ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और मेहनत का परिणाम है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम