Latest

MP Garmi: कटनी शुष्क, आज से और तेज गर्मी; पूर्वी हिस्सों में बारिश, बाकी जगह लू का असर

MP Garmi: कटनी शुष्क, आज से और तेज गर्मी; पूर्वी हिस्सों में बारिश, बाकी जगह लू का असर। मध्य प्रदेश में आज, 16 अप्रैल 2025 से गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभागों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है ।​

अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कुछ नमी मिलने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। हालांकि इसके बाद भी दिन का तापमान स्थिर ही बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। उज्जैन में गर्म रात रही। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।

यहां बने हैं चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण पश्चिम बंगाल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़, ओडिशा से होकर जा रही है।

इसी चक्रवात से दूसरी द्रोणिका कर्नाटक तक बनी हुई है। बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि ये मौसम प्रणालियां कमजोर हैं, इस वजह से बुधवार से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है। फिलहाल अभी दो-तीन दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं।

कहीं-कहीं छा सकते हैं बादल

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवा के साथ कुछ नमी भी आ रही है। इस वजह से कहीं-कहीं बादल बन जाते हैं। इस वजह से फिलहाल दिन का तापमान नहीं बढ़ रहा है। उधर, बादल बने रहने के कारण कुछ शहरों में रात का तापमान बढ़ सकता है। इससे रात गर्म होने की आशंका है।

pixelcheckMP Garmi: कटनी शुष्क, आज से और तेज गर्मी; पूर्वी हिस्सों में बारिश, बाकी जगह लू का असर

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि