Latest

MP Chhatarpur News – मप्र के छतरपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, बागेश्वरधाम जा रहा ऑटो ट्रक से टकराया, 7 लोगों की मौत

MP Chhatarpur News : सालभर पहले ही तो मेरी भांजी राखी का जन्म हुआ था। वह पिछले साल रक्षाबंधन पर ही दुनिया में आई थी। नहीं पता था कि एक साल बाद रक्षा बंधन के एक दिन बाद ही उसकी मौत की खबर सुनने को मिलेगी।रक्षाबंधन पर पैदा हुई थी, इसलिए उसे प्यार से सभी राखी कहकर बुलाते थे। वह मंगलवार को सालभर की हो रही थी, इसलिए जीजा और दीदी परिवार समेत मुंडन करवाने बागेश्वर धाम जा रहे थे।

MP Chhatarpur News : इतना कहते ही राजेंद्र यादव की आंखें भर आईं। हादसे की सूचना के बाद वे मंगलवार रात शव को लेने छतरपुर पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई के बाद रात करीब 10 बजे शव लेकर अपने गांव रवाना हो गए। उधर, झांसी में दो बेटियों के साथ इलाज करवा रहीं महिला को अब तक नहीं पता कि पति और उसकी एक साल की बच्ची अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह छतरपुर अस्पताल में उन्हें खोजती रही, लेकिन परिवार ने कुछ नहीं बताया।

MP Chhatarpur News : ट्रक में घुसा था ऑटो, 7 की मौत – MP Chhatarpur News
मंगलवार सुबह करीब 5 बजे खजुराहो-झांसी फोरलेन पर ऑटो ट्रक में घुस गया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 गंभीर को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि एक का जिला अस्पताल छतरपुर में इलाज चल रहा है।

MP Chhatarpur News : सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा रेलवे स्टेशन से 13 श्रद्धालु ऑटो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने हादसे में मृत के परिजनों को 15-15 हजार रुपए और घायलों को 7.5-7.5 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।

बागेश्वर धाम जा रहे थे 13 लोग – MP Chhatarpur News
उत्तर प्रदेश से शव लेने पहुंचे घायल संगीता के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि मेरे जीजा जनार्दन यादव और उनकी छोटी बेटी आशवी उर्फ राखी यादव की मौत हुई है। बहन संगीता, भांजी अंशिका और अनुष्का की हालत गंभीर है। उनका झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बहन के परिवार में जीजा जी, बुजुर्ग सास और तीन बेटियां हैं, ये लखनऊ में रहते हैं। जीजा का यहां टी स्टॉल था। पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। ऑटो में सवार होकर 13 लोग बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे। दर्शन के साथ सबसे छोटी भांजी का मुंडन का भी प्लान था।

MP Chhatarpur News : हादसे की सूचना मिलने के बाद हम सुबह छतरपुर के लिए रवाना हुए थे। शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। हमारी मांग है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवार में जीजा जी ही एक कमाने वाले थे। अब उनकी बहन, बूढ़ी मां और दोनों भांजियों के सामने भरण-पोषण की समस्या खड़ी जो जाएगी। उनकी आर्थिक मदद की जाए।

READ MORE : https://MP Narmadapuram News : 12वीं के स्टूडेंट की गड्ढे में मिली लाश, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली जल्द करेंगे खुलासा –

महिला बोली- छोटी बेटी-पति नजर नहीं आ रहे – MP Chhatarpur News
घायल संगीता यादव ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है। 1 साल की बेटी का मुंडन करवाना था, इस कारण बागेश्वर धाम जा रहे थे। हम ऑटो में 13 लोग सवार थे। इसमें मैं, मेरे पति, तीन बेटियां शामिल थीं। अलसुबह ऑटो वाले ने एक ट्रक में पीछे से गाड़ी टकरा दी। तेज रफ्तार होने से बड़ा हादसा हो गया। दो बेटी तो दिख रही हैं, लेकिन छोटी बेटी और पति नजर नहीं आ रहे हैं।

Back to top button