Latestमध्यप्रदेश

MP-CG New CM छत्तीसगढ़ में आज शाम तो मध्यप्रदेश में कल तक मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री

New MP CM छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद को लेकर संशय आज रविवार को खत्म हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक 10 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे होगी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने जा रही इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। वहीं मध्यप्रदेश में कल मतलब सोमवार को सीएम को लेकर विधायक दल की बैठक होगी जिसमें पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित तीन अन्य सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था। संदेश स्पष्ट था कि चुनाव जीतने के बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम रायपुर के बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री व चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, भाजपा संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस बीच पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा शाम तक छत्तीसगढ़ को मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री।

Back to top button