Latest

MP Cabinet Meeting: 164 करोड़ रुपये से संवरेगा रीवा अस्पताल, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की मदद करेगी मोहन कैबि‍नेट

MP Cabinet Meeting: 164 करोड़ रुपये से संवरेगा रीवा अस्पताल, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की मदद करेगी मोहन कैबि‍नेट

MP Cabinet Meeting: 164 करोड़ रुपये से संवरेगा रीवा अस्पताल,मोहन कैबि‍नेट स्टार्टअप से जुड़े युवाओं की मदद करेगी । मध्य प्रदेश सरकार ने 31 जनवरी को बड़े फैसले किए. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने फैसला किया कि रीवा में पहले से मौजूद सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का विकास किया जाए।

इसके लिए सरकार ने 164 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की. इससे आने वाले समय में जनता को लाभ मिलेगा. सरकार स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को आर्थिक मदद देगी. सरकार राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप करने जा रहे युवाओं को 50 हजार रुपये और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप करने वालों को डेढ़ लाख रुपये देगी. साल में वित्तीय वर्ष में एक बार ये मदद दी जाएगी

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में सिंचाई और सड़क पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. बैठक में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन किया गया. इसके अलावा इसमें प्रधानमंत्री मोहन यादव को भी धन्यवाद दिया. मध्य प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ की सड़कों की सौगात मिली है. यह मध्य प्रदेश की एक भाग्य रेखा है. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के समय सड़कों की हालत देखते ही पता चल जाता था कि मध्य प्रदेश आ गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की भूमिका के चलते अब प्रदेश की सड़कें बढ़िया हो गई हैं. सभी मंत्रियों ने मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया.

कैबनिट की बैठक से पहले मंत्रियों ने राज्यपाल के साथ किया नाश्ता

कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने मध्य प्रदेश को 10405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना. उससे पहले उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल के घर नाश्ता किया. इसे लेकर उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने राज भवन में ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया था. हमारी इस दौरान सामान्य चर्चा और सौजन्य भेंट हुई.

Back to top button