MP Cabinet Meeting: सीहोर में मध्य प्रदेश मंमित्रमंडल की ब्रेन स्टॉर्मिंग मीटिंग से पहले यह बोले सीएम शिवराज

सीहोर, भोपाल, MP Cabinet Meeting। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की ब्रेन स्टॉर्मिंग मीटिंग आज सीहोर में हो रही है। सीएम शिवराज ने मीटिंग की शुरुआत से पहले कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मध्य प्रदेश एक माडल के रूप में उभरा है। हमें वैक्सीनेशन अभियान में भी एक माडल बनाना है।

इस पर विचार किया जाए। गरीब जनता, माताओं और बहनों के लिए हमने अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। उनका क्रियान्वयन ठीक से कैसे हो, इस पर विचार करना है। वैक्सीनेशन अभियान को गति देने पर विचार करना है

इसके पहले मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य पूर्ण कार्य के दौरान कामकाज, तीसरी लहर का रोड मैप सहित शिक्षा व राजस्व बढ़ाने पर बैठक में मंथन किया जाएगा। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के रोड में पर जिस तरह से तेजी से काम चल रहा है पिछले ढाई महीने में कोरोना के कारण वह काम रुक गया था। अब फिर से उसको गति देने पर विचार किया जाएगा। कोरोना के संकट के कारण हमारा रेवेन्यू घटा है। दो ढाई महीने से राजस्व नहीं आया है। इसलिए धन की व्यवस्था कैसे की जाए विकास के काम प्रभावित न हो जन कल्याण की योजना चलती रहे इस पर विचार किया जाएगा।

स्वास्थ्य शिक्षा की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा किस तरह से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रशिक्षण का काम जारी रह सके, उसके साथ- साथ किसान माताएं- बहने, गरीब एवं युवा बच्चे हैं उनके कल्याण की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश के विकास और मूल कल्याण के लिए कौन कौन से कदम उठाए जा सकते हैं, उस पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की चर्चा के प्रमुख बिंदु

Exit mobile version