MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब बेचने वालों को फांसी या उम्रकैद पर कैबिनेट की मंजूरी
MP Cabinet Meeting: भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र में आबकारी अधिनियम में संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा, कैबिनेट ने प्रारूप का अनुमोदन किया। जहरीली शराब बेचने वालों को होगा आजन्म कारावास एवं मृत्युदण्ड।
अधिकतम 10 वर्ष को बढ़ाकर आजीवन कारावास करने पर कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति। उन्होंने कहा आज सुबह ग्वालियर-चंबल अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया गया।
रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है, आज सुबह सीएम शिवराज और वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से यह संभव नहीं हो सका। रेस्क्यू के लिए आए वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जैसे ही मौसम खुलता है सबसे पहले शिवपुरी जिले में फंसे लोगों रेस्क्यू करने के लिए आपरेशन शुरू किया जाएगा।
News Updating…

