Latest
MP Cabinet Expansion: छटवीं बार विधायक बने रामनिवास आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, लोकसभा चुनाव के दौरान हुए भाजपा में शामिल
MP Cabinet Expansion: छटवीं बार विधायक बने रामनिवास आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, लोकसभा चुनाव के दौरान हुए भाजपा में शामिल

MP Cabinet Expansion: छटवीं बार विधायक बने रामनिवास आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, लोकसभा चुनाव के दौरान हुए भाजपा में शामिल विजयपुर से कांग्रेस से विधायक बने रामनिवास रावत सोमवार को मंत्रिमंडल में शामिल होंगे और वे राजभवन में शपथ लेंगे। खासबात यह है कि रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा में शामिल हुए थे। अब उन्हें भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। रावत विजयपुर विधानसभा से छटवीं बार विधायक बने हैं।
रावत का जन्म 21 जनवरी 1960 को स्वर्गीय गणेश प्रसाद रावत और भंती बाई के घर मध्य प्रदेश के विजयपुर में सुनवई में हुआ था । उन्होंने विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में इतिहास और एलएलबी में स्वर्ण पदक के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की । रावत की शादी उमा रावत से हुई, जिनसे उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
राजनीतिक करियर
- छटवीं बार विधायक बने रावत ने 1986 में भारतीय युवा कांग्रेस के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया। वे पहली बार 1990 में और फिर 1993 में विजयपुर से विधायक चुने गए।
- रावत को 1993 में दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। इसके बाद, उन्होंने 2003, 2008 और 2013 में विजयपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। 2018 के विधानसभा चुनाव में, वे विजयपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2890 मतों से हार गए।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ चुनाव लड़ा और मुरैना लोकसभा से 1,13,341 मतों से हार गए।
- 2023 विधानसभा चुनाव में फिर से विजयपुर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और विधायक बने।
- रावत 30 अप्रैल 2024 को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए ।







