MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

07 07 2024 ram niwas rawat 1 202478 9130

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। आज सुबह राजभवन में रामनिवास रावत ने राज्‍य मंत्री के रूप में शपथ ली। रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव के पहले 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।

रामनिवास रावत के अलावा दो और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें थीं। इनमें कांग्रेस से भाजपा में आए और अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक पद छोड़कर उपचुनाव लड़ रहे कमलेश शाह और बीना से विधायक निर्मला सप्रे शामिल हैं। हालांकि, इनके नामों पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। बता दें, मंत्रिमंडल में अब 3 मंत्रियों के लिए जगह है। फिलहाल 31 मंत्री हैं और अधिकतम 34 हो सकते हैं।

विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र

मंत्री पद की शपथ लेने के पहले राम निवास रावत ने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र द‍िया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दो दिन पहले उनकी और निर्मंला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका प्रस्तुत की थी।

इसे भी पढ़ें-  यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का 'ब्लूप्रिंट' तैयार: सहारनपुर से वाराणसी तक इन 181 सीटों पर ठोका दावा, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस से भाजपा में गए तीन विधायकों में कमलेश शाह के बाद सदन की सदस्यता से त्याग पत्र देने वाले वह दूसरे नेता हैं। रावत और सप्रे यह तर्क देते रहे हैं कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ही नहीं ली है, इसलिए इस्तीफा नहीं देंगे। रावत के त्याग पत्र देने से विजयपुर विधानसभा में उप चुनाव होगा।