Latest

MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 6 मई को शाम 5 बजे होगा जारी

MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 6 मई को शाम 5 बजे होगा जारी।
मध्‍य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के इंतजार की घडि़यां समाप्‍त होने को हैं। परिणाम का दिन व समय तय हो गया है। 6 मई, मंगलवार की शाम 5 बजे यह जारी किया जाएगा। स्‍वयं मुख्‍यमंत्री मोहन यादव इसे जारी करेंगे।।

MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 6 मई को शाम 5 बजे होगा जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 मई 2025 को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में घोषित करेंगे।

मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निम्न वेबसाइट पर परिणाम परीक्षा उपलब्ध रहेंगे।
शाम पांच बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे।

बता दें कि इस वर्ष मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
अधिकारियों ने बताया कि अंक प्रविष्टि का कार्य तेजी से चला।
अब उन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।
कहा गया था कि कि दो-तीन दिन तक अंक प्रविष्टि का कार्य पूरा करें।
इस बार भी दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी किया जाएगा।
मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 10 मई से पहले जारी होगा।

MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 6 मई को शाम 5 बजे होगा जारी

Back to top button